Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP Crime : पड़ोसन से इश्क की भनक लगने पर डॉक्टर पति ने बीवी को जिंदा जलाया, फिर हत्या को हादसा बताने रची खौफनाक साजिश

MP Crime
X

MP Crime : सागर। मध्य प्रदेश के चर्चित कार अग्निकांड मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को अब तक हादसा माना जा रहा था, वह दरअसल एक सोची-समझी हत्या निकली। पुलिस ने मृतका के पति डॉक्टर को ही इस खौफनाक साजिश का मास्टरमाइंड बताते हुए गिरफ्तार कर लिया है।

MP Crime : जांच में सामने आया कि आरोपी डॉक्टर का पड़ोस में रहने वाली एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। जब पत्नी को इस रिश्ते की भनक लगी, तो दोनों के बीच लगातार विवाद होने लगे। इसी विवाद से तंग आकर आरोपी ने पत्नी को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

MP Crime : पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पहले पत्नी का गला दबाकर हत्या की और फिर सबूत मिटाने के लिए कार में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। उसने इस पूरे घटनाक्रम को सड़क हादसा और सीएनजी विस्फोट का रूप देने की कोशिश की, ताकि किसी को शक न हो।

MP Crime : झूठी कहानी से पुलिस को किया गुमराह-

हत्या के बाद आरोपी ने परिजनों को फोन कर हार्ट अटैक की झूठी कहानी सुनाई और फिर पुलिस के सामने भी एक्सीडेंट की कहानी गढ़ी। लेकिन फॉरेंसिक जांच और घटनास्थल के सबूतों ने उसकी कहानी की पोल खोल दी। पुलिस की सख्ती के आगे आरोपी ज्यादा देर टिक नहीं पाया और उसने पूरी साजिश कबूल कर ली।

MP Crime : इस मामले में डॉक्टर के साथ उसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने साजिश को अंजाम देने में मदद की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने और आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल तीनों से पूछताछ जारी है और मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019