CG News : जांजगीर-चांपा। जिले में लगातार हो रही लूट और मारपीट की वारदातों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संगठित डकैती गिरोह का पर्दाफाश किया है। पामगढ़ और शिवरीनारायण थाना क्षेत्रों में 27 से 29 जनवरी के बीच पांच अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देने वाले इस गैंग ने 13 लोगों को घायल किया था, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
CG News : पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुनसान और अंधेरे रास्तों पर मोटरसाइकिल से घूमकर राहगीरों को निशाना बनाते थे। सिर पर रॉड, लोहे के पाइप और डंडों से हमला कर मोबाइल और नकदी लूट ली जाती थी। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम कचंदा में लगातार तीन घटनाएं हुईं, जबकि पामगढ़ क्षेत्र के जोगिया नाला पुल, ग्राम मेउ और चेऊडीह में भी लूटपाट और मारपीट की गई।
CG News : रविवार सुबह बोड़सरा गांव में मास्टरमाइंड को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी ने कट्टे से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में अब तक दो नाबालिग समेत कुल नौ आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
CG News : पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्टील रॉड, डंडे, बेल्ट, तीन मोटरसाइकिल, एक स्कूटी, सात मोबाइल फोन, नकदी समेत करीब 4.09 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ शिवरीनारायण और पामगढ़ थानों में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


