CG Suspend : FIR दर्ज न कर समझौता कराने वाले SI पर गिरी गाज, एसपी ने किया सस्पेंड

CG Suspension: ASI suspended after video goes viral showing accused of diesel theft being released from the police station.
CG Suspension: ASI suspended after video goes viral showing accused of diesel theft being released from the police station.
CG Suspend : जांजगीर-चांपा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ का मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। मारपीट की शिकायत पर FIR दर्ज न कर दोनों पक्षों पर समझौते का दबाव बनाने वाले उप निरीक्षक (SI) कृष्ण कुमार साहू को निलंबित कर दिया गया है।
CG Suspend : जानकारी के अनुसार, 27 मार्च 2026 की रात ग्राम रोगदा निवासी प्रकाश नैरोसे मारपीट की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद SI ने विधि अनुसार कार्रवाई करने के बजाय मामला दर्ज नहीं किया और दोनों पक्षों को समझौता करने के लिए मजबूर किया।
CG Suspend : मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए संबंधित SI को सस्पेंड कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। साथ ही इस पूरे मामले की प्रारंभिक जांच के आदेश जारी किए गए हैं और 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा गया है।



