Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Magh Purnima 2026 : माघ पूर्णिमा पर श्रद्धा का महासंगम, आज से राजिम कल्प कुंभ की शुरुआत

Magh Purnima 2026
X

Magh Purnima 2026 : राजिम। आज माघ पूर्णिमा के अवसर पर स्नान-दान और व्रत-पूजन का महापर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। रविवार को बन रहे विशेष योगों के कारण इस पुण्य तिथि का महत्व और भी बढ़ गया है। पंडितों के अनुसार रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग के संयोग में किए गए स्नान-दान से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

Magh Purnima 2026 : राजधानी रायपुर के पवित्र महादेवघाट में तड़के सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी है। वहीं छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल राजिम त्रिवेणी संगम पर आज से राजिम कल्प कुंभ का शुभारंभ हो गया है, जो महाशिवरात्रि पर्व तक चलेगा। हजारों श्रद्धालु महानदी, पैरी और सोंढूर नदियों के संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर रहे हैं।

Magh Purnima 2026 : ज्योतिषाचार्यों के अनुसार माघ मास की प्रत्येक तिथि स्वयं में पर्व के समान मानी जाती है। माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा, व्रत और दान करने से मनोकामना पूर्ति, सुख-समृद्धि और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। इस दिन तिल, गुड़, वस्त्र और कंबल का दान विशेष फलदायी बताया गया है।

Magh Purnima 2026 : इस बार माघी पूर्णिमा पर मकर राशि में चतुर्ग्रही योग के साथ सौभाग्य और शोभन योग भी बन रहे हैं, जिससे दिनभर पुण्य स्नान और नए कार्यों की शुरुआत के लिए शुभ मुहूर्त रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आज के दिन पवित्र नदियों में स्नान का फल कई गुना बढ़ जाता है, जिससे यह तिथि श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत खास मानी जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019