CG News
CG News : रायपुर। जेल से रिहा होने के बाद पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत से भेंट की। इस दौरान दोनों ने विधानसभा के आगामी बजट सत्र में लखमा की सदन में उपस्थित रहने के विषय पर विचार-विमर्श किया।
CG News : आबकारी घोटाले में फंसे लखमा लगभग एक साल से अधिक समय जेल में बिताने के बाद हाल ही में सशर्त जमानत पर रिहा हुए हैं। जमानत की शर्तों के तहत उन्हें प्रदेश से बाहर जाने की अनुमति नहीं है।
CG News : मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने लखमा को जमानत मिलने पर बधाई दी और बजट सत्र में भाग लेने के लिए विधिक प्रक्रिया अपनाने की सलाह दी। इसके बाद लखमा जल्द ही कोर्ट में याचिका दाखिल करेंगे ताकि उन्हें विधानसभा की कार्रवाई में भाग लेने की अनुमति मिल सके।
CG News : इस बातचीत के दौरान अकलतरा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे और सभी ने विधिक और शिष्टाचार के पहलुओं पर चर्चा की।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
