Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sex Racket : देह व्यापार का भंडाफोड़, मजगांव रोड के मकान पर पुलिस रेड, नाबालिग मिलने से मचा हड़कंप

Asian News
Sex Racket
X

Sex Racket : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस ने देह व्यापार के एक संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मजगांव रोड स्थित एक मकान में चल रही अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने दबिश दी, जहां अलग-अलग कमरों में कई युवक-युवतियां संदिग्ध हालात में पाए गए। कार्रवाई के दौरान मकान मालिक समेत सभी कपल्स को हिरासत में लिया गया है।

Sex Racket : स्थानीय लोगों के अनुसार, बीते कुछ दिनों से इस मकान में संदिग्ध गतिविधियां लगातार चल रही थीं। अजनबी लोगों का बार-बार आना-जाना मोहल्ले के लिए परेशानी का कारण बन रहा था, जिसको लेकर पुलिस में शिकायत की गई थी। शिकायत की पुष्टि के लिए की गई छापेमारी में पुलिस को आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम और उत्तेजक दवाइयां बरामद हुईं।

Sex Racket : मामला उस वक्त और गंभीर हो गया, जब मौके से एक नाबालिग स्कूली छात्रा भी मिली, जो स्कूल यूनिफॉर्म में थी। नाबालिग की मौजूदगी से पूरे मामले ने संवेदनशील रूप ले लिया है और संबंधित धाराओं में सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Sex Racket : एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर के अनुसार, हिरासत में लिए गए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद अनैतिक देह व्यापार और अन्य संबंधित अपराधों के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019