CG News : कोरबा। जिले में प्रेम संबंध के बीच शक और मानसिक प्रताड़ना ने एक युवती की जान ले ली। प्रेमी की लगातार शंका और परेशानियों से तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। करीब एक महीने तक फरार रहे आरोपी प्रेमी को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
CG News : यह मामला कोरबी चौकी क्षेत्र का है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी प्रेमी अपनी प्रेमिका के चरित्र पर लगातार शक करता था और इसी वजह से उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करता रहता था। इस प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाया। घटना के बाद युवती का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला था, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी।
CG News : पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की थी। करीब महीनेभर तक फरार रहने के बाद आखिरकार पुलिस ने 20 वर्षीय दिलराज मरकाम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पाली गांव, कोरबी चौकी क्षेत्र का रहने वाला है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
