Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Jammu-Kashmir : कश्मीर में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, सोपोर में हाईवे पर मिला IED, CRPF और पुलिस ने रोका ट्रैफिक

Jammu-Kashmir
X

Jammu-Kashmir

Jammu-Kashmir : जम्मू-कश्मीर। उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके में शनिवार को एक बड़ी आतंकी साजिश को सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया। श्रीनगर-बारामूला हाईवे के हाइगाम के पास संदिग्ध वस्तु मिलने की सूचना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। इसके बाद CRPF, पुलिस और सेना की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और हाईवे को दोनों तरफ से बंद कर दिया।

Jammu-Kashmir : सुरक्षा बलों ने संदिग्ध वस्तु की पहचान इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) के रूप में की। बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वाड (BDS) ने IED को कब्जे में लेकर जांच की और एहतियातन उसे नष्ट कर दिया। इस दौरान ट्रैफिक को दूसरी ओर डायवर्ट किया गया। अधिकारीयों ने बताया कि IED को किसने रखा, इसकी जांच जारी है और पूरे इलाके में सुरक्षा की दृष्टि से व्यापक सर्च अभियान चलाया गया।

Jammu-Kashmir : IED, यानी इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस, एक ऐसा विस्फोटक उपकरण है जिसे अनौपचारिक तरीके से बनाया जाता है। इसमें आसानी से उपलब्ध सामग्री का उपयोग किया जाता है और यह आमतौर पर आतंकवादियों या अन्य असामाजिक तत्वों द्वारा लोगों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Jammu-Kashmir : इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा बलों ने हाईवे और आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को तुरंत रोका जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019