Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Naxalite Surrender : सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, AK-47 के साथ दो इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर

Naxalite Surrender
X

Naxalite Surrender : कांकेर। कांकेर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां लंबे समय से सक्रिय दो इनामी नक्सलियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। हिड़मे और शंकर नाम के इन नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Naxalite Surrender : बताया जा रहा है कि दोनों नक्सली एके-47 जैसे खतरनाक हथियार के साथ खुद पुलिस के पास पहुंचे और आत्मसमर्पण कर दिया। इस दौरान उन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर सामान्य जीवन जीने की इच्छा जताई। एसपी निखिल राखेचा ने इस सरेंडर की पुष्टि करते हुए बताया कि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत दोनों को आवश्यक सहायता दी जाएगी, ताकि वे समाज में दोबारा सम्मान के साथ जीवन जी सकें।

Naxalite Surrender : खास बात यह है कि यह आत्मसमर्पण उसी दिन हुआ, जब सरकार ने नक्सलवाद खत्म करने की डेडलाइन तय की थी। ऐसे में इसे सुरक्षा बलों के लिए एक बड़ी रणनीतिक सफलता माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, अब भी कांकेर के घने जंगलों में करीब 15 नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका है। सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं और नक्सलियों से हथियार छोड़कर सरेंडर करने की अपील कर रहे हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019