CG News : रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जंगली हाथियों का खतरा लगातार गहराता जा रहा है। धरमजयगढ़ वनमंडल के छाल रेंज स्थित ग्राम चुहकीमार में लकड़ी लेने जंगल गए एक बुजुर्ग की हाथी के हमले में मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं।
CG News : मृतक की पहचान 70 वर्षीय गंगाराम सारथी के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वह सुबह करीब 10 बजे जंगल गया था, जहां दोपहर के समय उसका सामना एक जंगली हाथी से हो गया। अचानक हुए हमले में हाथी ने बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर वन विभाग और हाथी मित्र दल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
CG News : जिले में हाथियों की बढ़ती संख्या ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। वर्तमान में रायगढ़ जिले में कुल 101 हाथी सक्रिय बताए जा रहे हैं, जिनमें रायगढ़ वनमंडल में 59 और धरमजयगढ़ वनमंडल में 42 हाथी विचरण कर रहे हैं। इन दलों में नर, मादा के साथ शावक भी शामिल हैं। चुहकीमार के आसपास के जंगलों में ही 12 हाथियों का दल मौजूद होने से खतरा बना हुआ है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


