Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Sansad Budget Session Live: संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू, कुछ ही देर में बोलेंगे राहुल

Asian News
Sansad Budget Session Live: संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा शुरू, कुछ ही देर में बोलेंगे राहुल
X

नई दिल्ली/रायपुर। Sansad Budget Session Live: संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा की शुरुआत हो गई. सरकार की ओर से चर्चा की शुरुआत केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने की।

Sansad Budget Session Live: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बताया कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर कुल 18 घंटे की चर्चा निर्धारित की गई है, जिसे तीन दिनों में पूरा किया जाएगा। आज भाजपा की ओर से 4 से 5 सांसद अपनी बात रखेंगे, जबकि कुल मिलाकर 5 से 6 वक्ता आज चर्चा में भाग लेंगे।

Sansad Budget Session Live: विपक्ष की ओर से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज करीब दो बजे लोकसभा में बोलेंगे, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 फरवरी को लोकसभा में इस चर्चा का जवाब देंगे, जबकि राज्यसभा में प्रधानमंत्री का जवाब 5 फरवरी को प्रस्तावित है।

Sansad Budget Session Live: बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में अपना नौवां केंद्रीय बजट पेश किया था। बजट सत्र कुल 65 दिनों में 30 बैठकों के साथ चलेगा और इसका समापन 2 अप्रैल को होगा। संसद के दोनों सदन 13 फरवरी को अवकाश पर जाएंगे और 9 मार्च को दोबारा बैठक करेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019