Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी में विवाद, आहत महिला ने उठाया खौफनाक कदम

CG News
X

CG News : दुर्ग। छत्तीसगढ़ के भिलाई में सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के बाद एक महिला ने आत्महत्या कर ली। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है, जहां 35 वर्षीय अंजली साव ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

CG News : पुलिस के अनुसार, मृतिका अंजली साव इंस्टाग्राम पर सक्रिय थी और रील व वीडियो बनाती थी। बताया जा रहा है कि उसके पति को यह गतिविधि पसंद नहीं थी, जिसको लेकर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद अंजली ने यह कदम उठाया। घटना की जानकारी तब सामने आई जब बच्चे ट्यूशन से घर लौटे और उन्होंने अपनी मां को फंदे पर लटका देखा।

CG News : बच्चों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद छावनी थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। दुर्ग पुलिस प्रवक्ता मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

CG News : जानकारी के मुताबिक, अंजली मोहल्ले में रील और डांस वीडियो को लेकर काफी चर्चित थी और उसने 26 जनवरी को इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट अपलोड की थी। बताया यह भी जा रहा है कि मृतिका ने दिसंबर माह में भी आत्महत्या की कोशिश की थी, उस समय उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की विवेचना में जुटी हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019