CG Crime: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक बुजुर्ग महिला से सोने की माला छीनने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की माला और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कूटी सहित कुल 1 लाख 35 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई है। जानकारी के अनुसार दो युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उन्हें बातचीत में उलझाया और मौका पाकर उनके गले में पहनी सोने की माला झपटकर फरार हो गए।
CG Crime: क्या है मामला
ग्राम सम्बलपुरी निवासी रेशमी निषाद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी दादी रामकुंवर निषाद के साथ सम्बलपुरी से परसदा चंद्रपुर जाने के लिए मां मंगला कंपनी की बस से निकले थे। सिग्नल चौक के पास उतरने के बाद दोनों पैदल सारंगढ़ बस स्टैंड जाने के लिए मरीन ड्राइव पंजरी प्लांट रोड से जा रहे थे।
CG Crime: इसी दौरान स्कूटी पर सवार होकर दो अज्ञात युवक उनके पास पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए किसी हादसे के संबंध में पूछताछ करने लगे। उन्होंने आधार कार्ड दिखाने को कहा, तभी एक आरोपी ने बुजुर्ग महिला के गले से सोने की माला खींच ली। इसके बाद दोनों आरोपी स्कूटी में बैठकर मौके से फरार हो गए।
CG Crime: लाल स्कूटी में आए थे आरोपी
घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी कर पीड़िता से आरोपियों के हुलिए और स्कूटी के बारे में जानकारी ली और संदिग्ध लाल रंग की स्कूटी की तलाश शुरू की।
CG Crime: CCTV फुटेज से हुई आरोपियों की पहचान
पुलिस ने आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज पीड़िता और उसकी पोती को दिखाए गए, जिसके आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर नवागढ़ राजापारा निवासी चमार सिंह यादव (55) और मधुबन पारा निवासी रामकुमार नायक (40) को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
CG Crime: 1 लाख 35 हजार की संपत्ति जब्त
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद उनके कब्जे से 85 हजार रुपए कीमत की सोने की माला और घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी समेत कुल 1 लाख 35 हजार रुपए की संपत्ति जब्त की गई। मामले में आगे की कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


