Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : सरकारी राशन दुकान का ताला तोड़ 26 क्विंटल चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा ले उड़े चोर

CG News
X

CG News : कवर्धा। जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बानो में चोरों ने सरकारी उचित मूल्य दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाश दुकान का ताला तोड़कर करीब 26 क्विंटल सरकारी चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सामान की कीमत लगभग 75 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।

CG News : बताया जा रहा है कि देर रात चोरों ने राशन दुकान का ताला तोड़कर अंदर रखा 53 कट्टा चावल और इलेक्ट्रॉनिक कांटा पार कर दिया। सुबह जब सोसायटी संचालक रोज की तरह दुकान पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला और अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। जांच करने पर बड़ी मात्रा में चावल और कांटा गायब पाया गया।

CG News : घटना की जानकारी मिलते ही संचालक ने तुरंत विभागीय अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश शुरू कर दी है।

CG News : गौरतलब है कि राज्य सरकार की योजना के तहत जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क चावल उपलब्ध कराया जाता है, ताकि कोई भी गरीब भूखा न रहे। लेकिन बानो गांव में हुई इस चोरी से गरीबों के हिस्से का राशन ही गायब हो गया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और चिंता का माहौल है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019