Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: महिला दिवस पर बस्तर से जारी होगी महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त, थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जारी करेंगे राशि

CG News: महिला दिवस पर बस्तर से जारी होगी महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त, थोड़ी ही देर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जारी करेंगे राशि
X

CG News: रायपुर/जगदलपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर दौरे पर रहेंगे, जहां नगर पंचायत बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री मिनी स्टेडियम में आयोजित वृहद महतारी वंदन सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त जारी करेंगे, जिससे हजारों महिला हितग्राहियों के खातों में राशि पहुंचेगी।

CG News: मिलेट कार्ट का भी वितरण करेंगे मुख्यमंत्री

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री महिलाओं को मिलेट कार्ट का वितरण भी करेंगे और महतारी वंदन योजना से लाभान्वित महिलाओं की प्रेरक कहानियों पर आधारित सक्सेस स्टोरी की किताब का विमोचन भी करेंगे। इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री टोकन साहू समेत प्रदेश सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019