Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Crime : रंगपंचमी की रात खून से रंगा गांव, प्रेमिका को रंग लगाने के शक में दो युवकों की ली जान, 4 गिरफ्तार

CG Crime
X

CG Crime : जगदलपुर। बस्तर जिले में रंगपंचमी की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मामूली शक ने दो युवकों की जान ले ली। नगरनार थाना क्षेत्र के कलचा गांव में होलिका दहन के दौरान हुए विवाद ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया।

CG Crime : मिली जानकारी के मुताबिक, सालगुड़ गांव के दो युवक गांव में चल रहे पारंपरिक होलिका दहन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवकों को शक हुआ कि दोनों ने उनकी प्रेमिका को रंग लगा दिया है। इसी शक को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो थोड़ी ही देर में हिंसा में बदल गई।

CG Crime : आरोप है कि कलचा गांव के चार युवकों ने मिलकर दोनों को घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान रोहित और उमेश के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नगरनार पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

CG Crime : पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस सनसनीखेज वारदात के हर पहलू की जांच की जा रही है। रंगों के त्योहार से ठीक पहले हुए इस डबल मर्डर से पूरे इलाके में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019