CG Civic Election Result 2025 : EVM में कैद प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला आज.....
ASIAN NEWS BHARAT – Voice of People
Latest Hindi News, Politics, Crime & Culture from Raipur, Chhattisgarh & India
CG Civic Election Result 2025 : EVM में कैद प्रत्याशियों के भविष्य का फैसला आज.....
बलौदाबाजार : CG Civic Election Result 2025 : बलौदाबाजार जिले में नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत चुनावों की मतगणना आज होगी। सुबह 9:00 बजे से मतगणना प्रक्रिया प्रारंभ होगी, जिसमें प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद वोटों के आधार पर होगा।
बलौदाबाजार जिले में 3 नगर पालिका परिषद और 5 नगर पंचायतों में चुनाव हुए थे। आज मतगणना के बाद यह तय होगा कि इन निकायों की सत्ता पर कौन काबिज होगा।
मतगणना स्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सख्त सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।
अब पूरा जिला इस इंतजार में है कि नगर निकाय चुनावों का परिणाम किसके पक्ष में जाएगा। जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी कि जनता ने किसे अपना जनप्रतिनिधि चुना है।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.