Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

रायपुर नगर निगम चुनाव 2025 : मतगणना शुरू............

Uma Verma
रायपुर नगर निगम चुनाव 2025 : मतगणना शुरू............
X

रायपुर नगर निगम चुनाव 2025 : मतगणना शुरू…………

रायपुर : रायपुर नगर निगम चुनाव 2025 : रायपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुबह 9 बजे से डाकमत पत्रों की गिनती शुरू हो चुकी है, जिसके बाद 9:30 बजे से ईवीएम वोटों की गिनती जारी है। प्रशासन ने मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की है, जहां सीसीटीवी कैमरों से पूरी प्रक्रिया की निगरानी की जा रही है।

रायपुर नगर निगम चुनाव 2025 : कितने वार्डों की हो रही मतगणना?

  • 10 हॉल में 10 जोन बनाए गए हैं, जहां मतगणना की जा रही है।
  • प्रत्येक जोन में 7 वार्ड शामिल किए गए हैं
  • कुल 70 वार्डों की मतगणना होगी
  • गिनती 15 राउंड में पूरी की जाएगी

शुरुआती रुझान और नतीजे कब तक?

मतगणना के शुरुआती रुझान सुबह 10 बजे के बाद आने की संभावना है, जबकि दोपहर तक यह तय हो जाएगा कि रायपुर नगर निगम की सत्ता किसके हाथ में जाएगी

सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था

  • मतगणना केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।
  • मतगणना स्थल पर केवल अधिकृत अधिकारियों और प्रत्याशियों के एजेंटों को ही प्रवेश दिया जा रहा है
  • प्रशासन पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए विशेष निगरानी रख रहा है

अब पूरे रायपुर की निगाहें इस चुनावी मुकाबले पर टिकी हैं। क्या कांग्रेस अपनी सत्ता बरकरार रख पाएगी, या भाजपा जोरदार वापसी करेगी? कुछ ही घंटों में तस्वीर साफ हो जाएगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019