CG Accident : जगदलपुर। जिले के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के ढाबामारी के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ, जिसमें पिकअप वाहन में सवार ग्रामीणों की जान गई और कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि सिरिसगुड़ा गांव के ग्रामीण ओरछा के रेंगाबेड़ा में आयोजित शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
CG Accident : रास्ते में अचानक पिकअप वाहन असंतुलित होकर पलट गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में सिबो और मिटको नामक दो ग्रामीण की मौत हो गई, जबकि लगभग 37 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहंडीगुड़ा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
CG Accident : पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में ओवरलोडिंग और वाहन का असंतुलन हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। पिछले दिन भी क्षेत्र में एक ओवरलोडेड ट्रैक्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना हुई थी, जिसमें करीब 50 ग्रामीण घायल हुए थे। लगातार हो रहे ऐसे हादसे ओवरलोडिंग और सड़क सुरक्षा पर चिंताजनक सवाल खड़े कर रहे हैं।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


