Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : बैंक फ्रॉड का बड़ा खुलासा, 31 लाख की ठगी करने वाला अंतरजिला गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार

Asian News
CG News
X

CG News : सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में पुलिस ने बैंक खातों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। सरसींवा थाना पुलिस की कार्रवाई में तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो फर्जी दस्तावेजों और बैंककर्मियों की मिलीभगत से होल्ड खातों से रकम निकालते थे।

CG News : गिरफ्तार आरोपियों में शिवा साहू, पारसनाथ साहू और सूर्यकांत साहू शामिल हैं। जांच में सामने आया कि गिरोह ने अलग-अलग खातों से करीब 31 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। आरोपियों ने पहले खातों को फर्जी तरीके से अनहोल्ड कराया और फिर रकम निकाल ली। पुलिस ने आरोपियों के पास से इनोवा और सेलेरियो कार, जावा बाइक, एक्टिवा स्कूटी, लैपटॉप, प्रिंटर और मोबाइल फोन समेत करीब 40 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

CG News : यह मामला दिसंबर 2025 में बैंक प्रबंधन की शिकायत के बाद सामने आया था। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच और लगातार निगरानी के जरिए फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस गिरोह का नेटवर्क कई जिलों तक फैला हुआ था और अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019