Bangladesh
Bangladesh: शिलांग/ढाका: बांग्लादेश के छात्र नेता और इंकलाब मंच के प्रवक्ता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के दो मुख्य आरोपियों के भारत के मेघालय में फरार होने के बांग्लादेश पुलिस के दावे को मेघालय पुलिस तथा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पूरी तरह खारिज कर दिया है। बीएसएफ मेघालय फ्रंटियर के इंस्पेक्टर जनरल ओपी उपाध्याय ने कहा कि हलुआघाट सेक्टर से किसी की अवैध सीमा पार करने का कोई सबूत नहीं है। ये दावे “निराधार और गुमराह करने वाले” हैं।
Bangladesh: मेघालय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने भी पुष्टि की कि गारो हिल्स क्षेत्र में आरोपियों की मौजूदगी की कोई खुफिया जानकारी या सबूत नहीं है। किसी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। सीमा पर हाई अलर्ट है और अवैध घुसपैठ के किसी प्रयास का तुरंत पता लगाया जाएगा।
Bangladesh: ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त एसएन नजरुल इस्लाम ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि आरोपी फैसल करीम मसूद और आलमगीर शेख हलुआघाट सीमा से मेघालय के तुरा शहर में घुसे। ‘पुरती’ और ‘सामी’ नामक व्यक्तियों ने मदद की, जिन्हें भारतीय अधिकारियों ने हिरासत में लिया है। बांग्लादेश भारत से प्रत्यर्पण की मांग कर रहा है।
Bangladesh: हादी (32) जुलाई 2024 विद्रोह के प्रमुख नेता थे और फरवरी 2026 चुनाव लड़ने वाले थे। 12 दिसंबर को ढाका में प्रचार के दौरान गोली मारी गई, सिंगापुर में 18 दिसंबर को मौत हो गई। उनकी हत्या के बाद बांग्लादेश में व्यापक हिंसा हुई। जांच जारी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
