Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Axiom-4 Mission: एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग डेट आगे बढ़ी, भारतीय वायुसेना के शुभांशु शुक्ला रचेंगे नया इतिहास, इस दिन होगा लांच

Axiom-4 Mission
X

Axiom-4 Mission

Axiom-4 Mission: नई दिल्ली/फ्लोरिडा: भारत के लिए गौरव का क्षण करीब आ रहा है। नासा और एक्सिओम स्पेस ने एक्सिओम-4 मिशन की लॉन्चिंग तारीख को आगे बढ़ाते हुए घोषणा की है कि यह ऐतिहासिक मिशन अब 8 जून 2025 को शाम 6:41 बजे फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से रवाना होगा। यह उड़ान उसी लॉन्च कॉम्प्लेक्स 39A से होगी, जहां 1969 में अपोलो 11 मिशन ने उड़ान भरी थी। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला इस मिशन में मुख्य पायलट होंगे और अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पहुंचने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री बनकर इतिहास रचेंगे।

Axiom-4 Mission: नासा ने एक्स पर पोस्ट में बताया कि अंतरिक्ष स्टेशन उड़ान कार्यक्रम की समीक्षा के बाद लॉन्च तारीख में बदलाव किया गया है। पहले यह मिशन 29 मई को निर्धारित था। शुभांशु शुक्ला के साथ पोलैंड के स्लावोज उज्नान्स्की-विस्नीव्स्की, हंगरी के टिबोर कापू और मिशन कमांडर पैगी व्हिटसन आईएसएस पर दो सप्ताह तक रहेंगे। यह मिशन भारत, पोलैंड और हंगरी के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि ये देश पहली बार संयुक्त रूप से आईएसएस पर जाएंगे।

Axiom-4 Mission: लखनऊ में जन्मे शुभांशु शुक्ला 2006 से वायुसेना के फाइटर पायलट हैं और सुखोई-30, मिग-21 जैसे विमानों में 2000 घंटे की उड़ान का अनुभव रखते हैं। गगनयान मिशन के लिए चुने गए शुभांशु ने रूस और बेंगलुरु में कठिन प्रशिक्षण प्राप्त किया। राकेश शर्मा के बाद वह अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे। स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल के साथ फाल्कन 9 रॉकेट से होने वाला यह मिशन भारत की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019