Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Virat-Anuska: पत्नी अनुष्का के साथ अपने ससुराल पहुंचे विराट कोहली, अकाय को अपनी गोद लिए नजर आई नानी, देखें वीडियो

Asian News
Virat-Anuska
X

Virat-Anuska

Virat-Anuska: नई दिल्ली: भले ही अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपने बच्चों को सार्वजनिक नजरों से दूर रखते हों, लेकिन वामिका और अकाय को फैंस का ढेर सारा प्यार मिलता है। हाल ही में इस प्यारी सी परिवार का एक बेहद मनमोहक वीडियो सामने आया है, जिसने सभी का दिल जीत लिया। इस वीडियो में वामिका और अकाय की नानी उन्हें भरपूर दुलार करती नजर आ रही हैं।

Virat-Anuska: जानकारी के अनुसार, वृंदावन में प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के बाद विराट अपने परिवार के साथ अयोध्या में अनुष्का के मायके पहुंचे। एक वायरल वीडियो क्लिप में अनुष्का अपने बेटे अकाय को गोद में लिए अपनी मां के घर पहुंचती दिखाई दे रही हैं। उनकी चार साल की बेटी वामिका पास में खड़ी होकर अपनी मां को ध्यान से देख रही है।

Virat-Anuska: वीडियो में एक इमोशनल पारिवारिक पल कैद हुआ है, जिसमें अनुष्का की मां दरवाजे पर उनका स्वागत करती हैं। खुशी से अभिभूत होकर, वह अकाय को अपनी गोद में लेती हैं और वामिका को प्यार से गले लगाती हैं। इसके बाद पूरा परिवार एक साथ घर में प्रवेश करता है। वीडियो में विराट कोहली भी कुछ पल के लिए दिखाई देते हैं।

Virat-Anuska: हालांकि, विराट अनुष्का अपने बच्चों को दुनिया के सामने नहीं लाना चाहते है, इसलिए वीडियो में वामिका और अकाय के चेहरे स्टिकर से एडिट किए गए हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने 2017 में इटली में एक निजी समारोह में शादी की थी। इस जोड़े ने जनवरी 2021 में अपनी पहली बेटी वामिका का स्वागत किया और फरवरी 2024 में अपने बेटे अकाय के माता-पिता बने।

देखें वीडियो:


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019