Accident: टैंकर से टकराई यात्रियों से भरी बस, 4 जिंदा जले, कई गंभीर घायल, भागने का मौका तक नहीं मिला, देखें मौत का खौफनाक वीडियो
Accident: अहमदाबाद/सुरेंद्रनगर। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में गुरुवार तड़के अहमदाबाद से राजकोट जा रही यात्रियों से भरी एक निजी लक्जरी बस राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगे चल रहे टैंकर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और टैंकर दोनों में आग लग गई। देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। हादसे में चार यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Accident: पुलिस के मुताबिक हादसा गुरवार सुबह सांगाणी गांव के पास चोटीला-राजकोट नेशनल हाईवे पर हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि टैंकर का टायर अचानक फट गया था। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही लक्जरी बस टैंकर से जा भिड़ी।
Accident: टक्कर के तुरंत बाद बस में आग लग गई और कुछ ही पलों में आग पूरी बस में फैल गई। हादसे के समय बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। जान बचाने के लिए कई यात्री खिड़कियों और दरवाजों से बाहर निकलने की कोशिश करते नजर आए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया।
Accident: हादसे में घायल करीब दस यात्रियों को तुरंत राजकोट सिविल अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


