Australia's T20 World Cup squad
Australia’s T20 World Cup squad : नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ऑस्ट्रेलिया ने अपनी 15 सदस्यीय टीम में बड़ा बदलाव किया है। चोटिल तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद उनकी जगह पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को स्क्वॉड में शामिल किया गया है।
Australia’s T20 World Cup squad : आईसीसी से मिली मंजूरी
आईसीसी इवेंट टेक्निकल कमेटी की स्वीकृति के बाद स्मिथ को आधिकारिक तौर पर टीम में जोड़ा गया। इससे पहले ट्रेनिंग के दौरान मिचेल मार्श को कमर में चोट लगने के बाद स्मिथ टीम से जुड़े थे, लेकिन उस समय उन्हें अंतिम स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया था।
अब श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले उन्हें टीम में शामिल करने का फैसला लिया गया है।
Australia’s T20 World Cup squad : दो साल बाद टी20 टीम में वापसी
स्टीव स्मिथ ने आखिरी बार फरवरी 2024 में ऑकलैंड में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। लगभग दो साल बाद वह इस फॉर्मेट में वापसी कर रहे हैं।
Australia’s T20 World Cup squad : सुपर-8 की रेस में ऑस्ट्रेलिया
टूर्नामेंट की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड के खिलाफ 67 रन से जीत दर्ज की थी। हालांकि इसके बाद ज़िम्बाब्वे के खिलाफ 23 रन से हार ने उनकी सुपर-8 की राह मुश्किल कर दी। अब श्रीलंका के खिलाफ मुकाबला उनके लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


