Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Raipur City News : बढ़ती पेंडेंसी पर कमिश्नर का सख्त रुख, सिविल लाइन टीआई लाइन अटैच

Raipur City News
X

Raipur City News : रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में पहली बार किसी थाना प्रभारी पर पेंडिंग मामलों और अपराध नियंत्रण में ढिलाई को लेकर सख्त कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने सिविल लाइन थाना प्रभारी दीपक पासवान को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।

Raipur City News : जानकारी के मुताबिक, हालिया समीक्षा बैठक में सिविल लाइन थाने में अपराधों की बढ़ती पेंडेंसी और कई मामलों में लेटलतीफी सामने आई। अपराध नियंत्रण और शिकायतों के निराकरण में संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने पर कमिश्नर ने कड़ा रुख अपनाया।

Raipur City News : अधिकारियों का मानना है कि यह कार्रवाई महज एक अधिकारी पर नहीं, बल्कि पूरे महकमे को स्पष्ट संदेश है कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उमेश गुप्ता (डीसीपी, सेंट्रल जोन) ने बताया कि कार्यों के प्रति लापरवाही और लंबित मामलों के निराकरण में देरी को गंभीरता से लेते हुए यह कदम उठाया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019