Samsung Galaxy S26 FE भारत में लॉन्च, 120Hz AMOLED डिस्प्ले, Exynos 2500 चिप और 7 साल का अपडेट सपोर्ट; जानें कीमत और फीचर्स
सैमसंग ने भारत में अपना नया Samsung Galaxy S26 FE स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया Fan Edition मॉडल प्रीमियम फीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया गया है।
नई दिल्ली। सैमसंग ने भारत में अपना नया Samsung Galaxy S26 FE स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया Fan Edition मॉडल प्रीमियम फीचर्स और दमदार स्पेसिफिकेशन के साथ पेश किया गया है। फोन में बेहतर कैमरा, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Samsung Galaxy S26 FE को 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत भारत में 79,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन पिस्ता, ब्लूबेरी और ग्रेफाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।
लॉन्च ऑफर में मिलेंगे कई फायदे
Samsung Galaxy S26 FE की खरीद पर कंपनी कई ऑफर्स भी दे रही है। पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर ग्राहकों को 8 हजार रुपये तक का अपग्रेड बोनस मिलेगा। इसके अलावा चुनिंदा NBFC पार्टनर्स के जरिए 30 महीने तक नो-कॉस्ट EMI की सुविधा दी जा रही है। वहीं, बैंक कार्ड ऑफर्स के तहत ग्राहकों को 7 हजार रुपये तक कैशबैक और आसान EMI विकल्प भी मिल सकते हैं।
120Hz AMOLED डिस्प्ले और Exynos 2500 प्रोसेसर से लैस
Galaxy S26 FE में 6.7 इंच का FHD+ Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स तक की ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में परफॉर्मेंस के लिए 3nm प्रोसेस पर तैयार Exynos 2500 प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह फोन Android 17 आधारित One UI 9 पर काम करता है। कंपनी ने इस डिवाइस के लिए 7 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने का दावा किया है।
50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप और AI फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy S26 FE में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा, 123 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 12MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 3X ऑप्टिकल जूम के साथ 8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 12MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके अलावा फोन में Gemini Omni AI फीचर भी मिलता है, जिसकी मदद से यूजर्स फोटो और वीडियो को एडिट कर सकते हैं।
4900mAh बैटरी और IP68 रेटिंग
फोन में 4900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के अनुसार, 45W चार्जर से यह फोन करीब 30 मिनट में 69 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। इसके साथ ही इसमें 15W वायरलेस चार्जिंग, Wireless PowerShare, 5G, Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.4 जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिली है और इसका वजन करीब 193 ग्राम है।