OnePlus Turbo 7 में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, 200MP कैमरा और 9000mAh बैटरी; इस दिन होगा लॉन्च
OnePlus Turbo 7 दिसंबर में चीन में लॉन्च हो सकता है। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन में 185Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 200MP कैमरा और दमदार Snapdragon प्रोसेसर मिल सकता है। जानें इसके संभावित फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी जानकारी।

नई दिल्ली। स्मार्टफोन मेकर OnePlus अपनी Turbo सीरीज का अगला फोन लॉन्च करने की तैयारी में जुटा है। कंपनी के नए स्मार्टफोन OnePlus Turbo 7 की लॉन्च टाइमलाइन और संभावित स्पेसिफिकेशन्स को लेकर ऑनलाइन चर्चाएं तेज हो गई हैं। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन दिसंबर में चीन में पेश किया जा सकता है। इसमें 200 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और नया Snapdragon प्रोसेसर मिलने की संभावना जताई जा रही है।
दिसंबर में हो सकता है OnePlus Turbo 7 का लॉन्च
चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर टिप्स्टर Smart Pikachu ने OnePlus Turbo 7 को लेकर कुछ जानकारियां साझा की हैं। लीक के अनुसार, कंपनी इस स्मार्टफोन को दिसंबर में चीन में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, OnePlus की ओर से अभी तक फोन की लॉन्च डेट या फीचर्स को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो नया मॉडल अपने पिछले वर्जन की तुलना में पहले बाजार में दस्तक दे सकता है।
Snapdragon 8 Gen 6 प्रोसेसर मिलने की चर्चा
लीक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि OnePlus Turbo 7 में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Gen 6 प्रोसेसर दिया जा सकता है। यह चिपसेट अभी आधिकारिक तौर पर पेश नहीं हुआ है। ऐसे में फोन की वास्तविक परफॉर्मेंस और प्रोसेसर से जुड़ी जानकारियां लॉन्च के बाद ही स्पष्ट होंगी। माना जा रहा है कि नया चिपसेट पिछले मॉडल के मुकाबले बेहतर प्रोसेसिंग क्षमता दे सकता है।
200MP कैमरा और 185Hz तक रिफ्रेश रेट
कैमरा सेगमेंट में भी OnePlus Turbo 7 में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। टिप्स्टर के मुताबिक, फोन के रियर पैनल पर 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि, इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलने की संभावना कम बताई गई है।
डिस्प्ले की बात करें तो स्मार्टफोन में 165Hz रिफ्रेश रेट वाला पैनल मिल सकता है, जो कुछ खास परिस्थितियों में 185Hz तक पहुंच सकता है। इसके अलावा फोन में ग्लास बॉडी दिए जाने की भी चर्चा है। फिलहाल डिस्प्ले के आकार, रिजॉल्यूशन और अन्य तकनीकी खूबियों का खुलासा नहीं हुआ है।
OnePlus Turbo 6 में मिलते हैं ये फीचर्स
OnePlus Turbo 7 को समझने के लिए इसके पिछले मॉडल Turbo 6 के फीचर्स पर नजर डालना जरूरी है। OnePlus Turbo 6 को चीन में 8 जनवरी को लॉन्च किया गया था। इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत 2,099 चीनी युआन यानी करीब 30 हजार रुपये रखी गई थी।
इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर और Adreno 825 GPU दिया गया है। फोन में 16GB तक LPDDR4x रैम और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का विकल्प मिलता है। कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
9,000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग
बैटरी के मामले में OnePlus Turbo 6 में 9,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। अब नए Turbo 7 में प्रोसेसर, कैमरा और डिस्प्ले के संभावित अपग्रेड को लेकर चर्चा है।


