Data Center: यहां जल्द बनेगा डेटा सेंटर, 5 हजार युवाओं को मिलेगी टेक ट्रेनिंग
Data Center: जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर को जल्द ही एक बड़ी तकनीकी सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को घोषणा की कि जयपुर में शीघ्र ही एक आधुनिक डेटा सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के 5,000 युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण से जुड़ी तकनीकी ट्रेनिंग देने का भी ऐलान किया।
Data Center: ‘राजस्थान डिजिफेस्ट टाई ग्लोबल समिट’ को संबोधित करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी एआई इंडेक्स में भारत को दुनिया के शीर्ष तीन देशों में स्थान मिला है। उन्होंने इसे देश के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा कि चीन, अमेरिका और भारत इस सूची में शामिल हैं। मंत्री ने कहा कि भारत की आईटी इंडस्ट्री देश की अर्थव्यवस्था की मजबूत रीढ़ है, जिसमें राजस्थान की भूमिका लगातार बढ़ रही है।
Data Center: उन्होंने बताया कि राजस्थान से 10 लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्किल्स में प्रशिक्षित करने का राष्ट्रीय कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिससे पूरे देश के युवाओं को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का राजस्थान में एआई और मशीन लर्निंग पॉलिसी लागू करने के लिए आभार जताया।
Data Center: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार टेक स्टार्टअप्स के लिए अनुकूल वातावरण बनाने की दिशा में लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नई एआई पॉलिसी से सार्वजनिक सेवाएं अधिक तेज, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित होंगी, जिससे प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी और नवाचार आधारित आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


