Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News: नंद कुमार साय बोले- पांच बच्चे पैदा करें आदिवासी, जनगणना को लेकर वरिष्ठ नेता के बयान से मचा बवाल, कांग्रेस ने उठाए सवाल

CG News
X

CG News

CG News: रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के प्रथम नेता प्रतिपक्ष रहे नंदकुमार साय ने आदिवासी समाज की बैठक में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने समाज से अपील करते हुए कहा कि आदिवासी परिवार कम से कम 5 बच्चे पैदा करें।

CG News: साय ने जनगणना को लेकर भी सतर्क रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनगणना के दौरान धर्म कोड में आदिवासी ही लिखा जाए। साथ ही उन्होंने आशंका जताई कि इस प्रक्रिया में खेल हो सकता है, इसलिए समाज के लोगों को पूरी तरह जागरूक रहने की जरूरत है।

CG News: साय ने यह भी कहा कि जनगणना के दौरान बाहरी लोगों की गिनती को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। उन्होंने समाज से अपील की कि पूरी प्रक्रिया पर नजर रखें और किसी भी गड़बड़ी की जानकारी सामने लाएं। बैठक में समाज के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरविंद नेताम के अलावा झारखंड से आए प्रतिनिधि भी मौजूद थे। हालांकि इस पूरे मामले में सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि उनका अपना विचार होगा, वो बहुत वरिष्ठ हैं।

कांग्रेस ने उठाए सवाल

CG News: नंदकुमार साय एक वरिष्ठ नेता हैं। भाजपा को साफ करना चाहिए कि क्या वह साय के इस बयान से सहमत है कि आदिवासी परिवार 5 बच्चे पैदा करें। साय ने जिस तरह से जनगणना को लेकर संदेह जताया है, उससे लगता है कि खुद भाजपा पर ही सवाल खड़े हो रहे हैं। शुक्ला ने कहा कि अगर इतना बड़ा नेता ऐसी आशंका जता रहा है, तो जरूर कहीं न कहीं कुछ गड़बड़ है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019