Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Weather Update: मौसम का हाल, देश में एक साथ सक्रिय हुए 5 चक्रवाती परिसंचरण, बारिश-बर्फबारी और ठंड का अलर्ट, बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

Asian News
Weather Update
X

Weather Update

Weather Update: नई दिल्ली। नए साल की शुरुआत के साथ ही देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, देश के अलग-अलग हिस्सों में एक साथ पांच चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulations) सक्रिय हो गए हैं, जिसके चलते अगले पांच दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश, बर्फबारी, घना कोहरा और कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी।

Weather Update: उत्तर भारत में बारिश और बर्फबारी

IMD के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 6 जनवरी को हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। पहाड़ी इलाकों में बर्फ गिरने से तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी।

Weather Update: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट

दक्षिणी राज्यों में भी मौसम करवट लेने वाला है।

  • तमिलनाडु में 9 और 10 जनवरी को बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
  • 11 जनवरी को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
  • केरल और माहे में 9 से 11 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है।
  • 10 जनवरी को केरल और माहे में कई स्थानों पर भारी बारिश संभव है।

Weather Update: कहां-कहां सक्रिय हैं मौसम प्रणालियां

IMD के अनुसार, देश और आसपास के क्षेत्रों में निम्न मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं:

  • हिंद महासागर और दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के बीच ऊपरी स्तर पर चक्रवाती परिसंचरण
  • उत्तर पाकिस्तान और आसपास मध्य वायुमंडलीय स्तर पर पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance)
  • पूर्व-मध्य अरब सागर और लक्षद्वीप क्षेत्र में निम्न स्तर का चक्रवाती परिसंचरण
  • कोमोरिन क्षेत्र और त्रिपुरा के आसपास निम्न स्तर की चक्रवाती गतिविधि

इन प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से देश के कई हिस्सों में मौसम अस्थिर बना रहेगा।

Weather Update: घना कोहरा और शीतलहर का असर

उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी दी गई है।

  • पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 7 से 9 जनवरी तक सुबह के समय घना कोहरा
  • उत्तर प्रदेश में 7 और 8 जनवरी को सुबह और रात में कोहरा
  • दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, असम, ओडिशा, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग दिनों में कोहरे का असर

इसके अलावा उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ठंड और शीतलहर चलने की संभावना है।

Weather Update: तापमान में गिरावट का अनुमान

  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में अगले दो दिनों के दौरान तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
  • मध्य भारत, पूर्वी भारत, महाराष्ट्र और गुजरात में फिलहाल तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019