Durg Accident : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए एक ही परिवार के 3 सदस्य...मौके पर मौत
Durg Accident : दुर्ग : दुर्ग जिले के जेवरा सिरसा चौकी क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन सदस्य काल के गाल में समा गए
वही एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जिसका इलाज पास के एक अस्पताल में चल रहा है,, यह हादसा कचाँदुर मार्ग पर हुआ है जहाँ सीमेंट से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों को रौंद दिया।
हादसे में भाई बहन और एक 12 वर्षीय भांजी की मौत हो गई है और एक 2 वर्षीय भांजी की हालत गंभीर बताई जा रही है, उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा सीएम मेडिकल कॉलेज रोड पर ढाबा के पास हुआ। चारों बाइक से लौट रहे थे।
Durg Accident
हादसे के बाद बड़ी संख्या में आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया है। सभी प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जता रहे हैं। सड़क पर सुरक्षा के इंतजाम, मुआवजा समेत कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लाश को ट्रक के नीचे से निकालने भी नहीं दे रहे हैं।
इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। मृतकों के नाम राजेश साहू और ऋतू साहू बताया जा रहा है

