Delhi News : दिल्ली के रंगपुरी में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की लाश मिलने से हड़कंप
घटना का विवरण : मृतकों में एक पिता और उसकी चार बेटियां शामिल हैं, जिनकी उम्र 8 से 18 साल के बीच है।सभी बेटियों में शारीरिक विकलांगता थी; एक बेटी को आंखों से देखने में कठिनाई थी, जबकि दूसरी को चलने में परेशानी थी।
शव घर के पहले कमरे में डबल बेड पर पड़े थे, जबकि पिता का शव दूसरे कमरे में मिला।
Delhi News
सभी के मुंह से सफेद झाग निकल रहा था, और बेटियों के पेट और गले में लाल धागा बंधा था।
पुलिस ने मौके से सल्फाज की गोलियों के पाउच बरामद किए हैं। यह घटना तब सामने आई जब पड़ोसियों ने घर से आ रही दुर्गंध की सूचना पुलिस को दी।पुलिस ने बताया कि परिवार पिछले आठ वर्षों से इस अपार्टमेंट में रह रहा था।

