Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : 5 साल के बच्चे को चार आवारा कुत्तों ने घेरा, घसीट-घसीटकर किया घायल, लोगों में दहशत का माहौल

Asian News
CG News : 5 साल के बच्चे को चार आवारा कुत्तों ने घेरा, घसीट-घसीटकर किया घायल, लोगों में दहशत का माहौल
X

CG News: 5-year-old boy surrounded by four stray dogs and injured after being dragged; panic prevails among locals.

CG News : खैरागढ़/राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव शहर में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। सनसिटी कॉलोनी में खेल रहे 5 वर्षीय मासूम पर चार आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। कुछ ही सेकंड में कुत्तों ने बच्चे को घेर लिया और उसे जमीन पर गिराकर नोचना शुरू कर दिया। यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

CG News : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बच्चा कॉलोनी में खेल रहा था, तभी चार कुत्ते उसकी ओर दौड़े और हमला कर दिया। जान बचाने के लिए मासूम भागा, लेकिन कुत्तों के झुंड ने उसे घेरकर गिरा दिया। हमले में बच्चे के पैरों, जांघों और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं।

CG News : बताया जा रहा है कि यदि मौके पर मौजूद एक युवक साहस दिखाकर बीच-बचाव नहीं करता, तो हादसा और भी गंभीर हो सकता था। युवक ने किसी तरह कुत्तों को भगाकर बच्चे की जान बचाई।

CG News : घटना के बाद कॉलोनी में भय और आक्रोश का माहौल है। अभिभावक बच्चों को घर से बाहर भेजने में डर महसूस कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक है, लेकिन नगर निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

CG News : रहवासियों का कहना है कि शहर के कई इलाकों में कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते हैं और राहगीरों पर हमला करने की कोशिश करते हैं। लगातार बढ़ रही डॉग बाइट की घटनाओं ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है।

CG News : नगर निगम से उठी सख्त कार्रवाई की मांग-

घटना के बाद लोगों ने नगर निगम और प्रशासन से विशेष अभियान चलाकर आवारा कुत्तों को पकड़ने, संवेदनशील क्षेत्रों की निगरानी बढ़ाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में इससे भी बड़ा हादसा हो सकता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019