Raipur: छत्तीसगढ़ में MBBS दाखिला के पहले चरण में कुल 1967 सीटों में से 1602 सीटों में छात्रों ने लिया प्रवेश। प्रदेश के 15 मेडिकल कॉलेजों में छात्रों का प्रवेश निश्चित किया गया। रायपुर मेडिकल कॉलेज में कुल 158 छात्रों ने दाखिला लिया,यहां सबसे अधिक छात्रों ने प्रवेश लिया। राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में 99, जगदलपुर कॉलेज में 98, कांकेर मेडिकल कॉलेज में 98, रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में 78, बिलासपुर सीम्स मेडिकल कॉलेज में 120 सीटें औरचंदूलाल चंद्राकर भिलाई में 150 छात्रों ने प्रवेश लिया है.
दूसरे चरण के लिए नए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अब बंद हो चुकी है। केवल वे छात्र, जिन्होंने पहले से रजिस्ट्रेशन करवाया है, इस चरण में च्वाइस फिलिंग का अवसर प्राप्त करेंगे। 9 से 18 सितंबर के बीच च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया चलेगी। सीट आवंटन 22 और 23 सितंबर को होगा, और 23 सितंबर को सूची जारी की जाएगी। चयनित छात्रों को 24 से 27 सितंबर के बीच अपने संबंधित कॉलेजों में उपस्थित होना होगा, जबकि प्रवेश प्रक्रिया 28 सितंबर तक पूरी कर ली जाएगी।

