Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG News : आम बीनना पड़ा भारी, आकाशीय बिजली गिरने से 2 मासूम समेत 3 की मौत, बहन गंभीर रूप से झुलसी

CG News : आम बीनना पड़ा भारी, आकाशीय बिजली गिरने से 2 मासूम समेत 3 की मौत, बहन गंभीर रूप से झुलसी
X

CG News: Gathering mangoes proves fatal; 3 dead—including 2 children—after being struck by lightning; sister critically burnt.

CG News : अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सोमवार शाम आकाशीय बिजली ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। धौरपुर थाना क्षेत्र के खुटीपारा गांव में स्कूल मैदान के पास आम बीन रहे दो बच्चों और मवेशी चरा रहे एक युवक की बिजली गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई, जिसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

CG News : जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम करीब 4:30 बजे मौसम अचानक बदल गया। तेज हवा और गरज-चमक के बीच स्कूल परिसर में लगे आम के पेड़ से फल गिरने लगे। इसी दौरान 5 वर्षीय सागर, उसकी 12 वर्षीय बहन श्रद्धा और बलरामपुर जिले से रिश्तेदारों के घर आई 9वीं कक्षा की छात्रा रानी (14 वर्ष) आम बीन रहे थे। वहीं पास में रामसाय बरगाह (36 वर्ष) अपने मवेशी चरा रहे थे।

CG News : इसी बीच तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे घटनास्थल पर गिरी। इसकी चपेट में चारों आ गए। हादसे में मासूम सागर, छात्रा रानी और रामसाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्रद्धा गंभीर रूप से झुलस गई।

CG News : ग्रामीण तत्काल सभी को धौरपुर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। श्रद्धा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया है।

CG News : हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृत छात्रा रानी बलरामपुर जिले से अपने रिश्तेदारों के घर घूमने आई थी, लेकिन यह यात्रा उसकी जिंदगी की आखिरी यात्रा बन गई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019