Bus Operator Strike : सागर : सागर में बस ऑपरेटरो की सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल एक बार फिर शुरू हो गई है। बस संचालकों की मांग है कि पुराने बस स्टैंड से ही बसों का संचालन शुरू किया जाए साथ ही बस ऑपरेटरों ने कहा है उन्हें वर्तमान में भी
पुराने बस स्टैंड के रूट से ही बसों के परमिट जारी किए गए हैं अगर नए बस स्टैंड रूट पर कोई हादसा होता है तो इसके लिए तो बस संचालक दोषी माने जाएंगे साथ ही उन्होंने कहा कि नए बस स्टैंड ऊपर अभी सुविधाए भी प्रशासन द्वारा मुहैया नहीं कराई गई।
दोनों बस स्टैंड शहर से काफी दूर है जिससे सवारियां भी नहीं मिल रही और बस ऑपरेटर काफी घाटी में चल रहे हैं जब तक हम लोगों की मांग नहीं मानी जाती हम लोग बसो का संचालन बंद रखेंगे। बता दे बसो की हड़ताल से सागर जिले से लगभग 450 बसों के पहिए थक गए हैं जिससे लगभग जिले के 20 हज़ार यात्री प्रभावित हुए हैं।
