Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : धार्मिक कार्यक्रम के दौरान गिरा मकान का छज्जा, दो महिलाओं की मौत, बच्ची समेत 3 घायल

MP News : धार्मिक कार्यक्रम के दौरान गिरा मकान का छज्जा, दो महिलाओं की मौत, बच्ची समेत 3 घायल
X

MP News: House balcony collapses during religious event; two women killed, three injured, including a child.

MP News : देवास। जिले के बीएनपी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खटाम्बा में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव में चल रहे मान पूजा के धार्मिक कार्यक्रम के दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हुई, तभी एक मकान का छज्जा भरभराकर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

MP News : हादसे में भगवन्ता बाई (50 वर्ष) और लक्ष्मी बाई (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो अन्य महिलाएं और एक 6 वर्षीय बच्ची घायल हो गईं। बच्ची के पैर में फ्रैक्चर होने के कारण उसे उपचार के लिए अमलतास अस्पताल रेफर किया गया है।

MP News : घटना के समय धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। अचानक छज्जा गिरने से लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। हादसे के बाद परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

MP News : सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मकान के क्षतिग्रस्त होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019