MP Burhanpur News
MP Burhanpur News : बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले के निंबोला ग्राम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 12वीं के छात्र-छात्राएं बैठे धरने पर ,छात्रों की मांग है कि स्कूल मे
शिक्षक न होने के कारण पढ़ाई में व्यवधान होता है यही नहीं यहां ना तो साफ सफाई है और ना ही पीने का पानी जिसके चलते छात्र छात्राएं हुए लामबंद।
बुरहानपुर जिले के ग्राम निंबोला में स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 12वीं के छात्र छात्राएं बैठे धरने पर, उनका मानना है
कि 12वीं का वर्ष उनके लिए भविष्य निर्माण का वर्ष होता है किंतु यहां शिक्षकों की कमी के चलते यहां पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है यही
नहीं उन्हें मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही थी, पीने के पानी के लिए उन्हें पास ही के पुलिस थाना में जाना होता है तो वही साफ-सफाई के
MP Burhanpur News
लिए पहले उन्हें ही करना होता है उसके बाद कक्षा में अध्यापन कार्य प्रारंभ होता है जिसे लेकर शिक्षकों और प्राचार्य के खिलाफ नारेबाजी भी
की,वही एडीएम वीर सिंह चौहान का कहना है जिला शिक्षा अधिकारी को मौके पर भेज कर इनकी जांच करवाते हैं और विद्यार्थियों को मूलभूत
सुविधा और शिक्षकों की व्यवस्था करते हैं वही जिला शिक्षा अधिकारी संतोष सिंह सोलंकी का कहना है कि निम्बोला हायर सेकेंडरी स्कूल में
14 शिक्षकों की कमी है पूर्व में यहां अतिथि शिक्षकों के भरोसे स्कूल चल रहा था किंतु इस वर्ष अतिथि शिक्षकों के आदेश न होने के कारण
विद्यार्थियों के अध्ययन में वयधान आ रहा है इसे शीघ्र ही दूर किया जाएगा ।

