Asian News Report
दीपक श्रीवास्तव
Asian News Report : एशियन न्यूज़ की रिपोर्ट का असर अशोक नगर के गांधी पार्क स्थित सिंघाई मेडिकल स्टोर पर पड़ा,
जहां सरकारी दवाइयों की भारी मात्रा (70-80%) पाई गई थी। इसके बाद एसडीएम अशोक
नगर ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। कलेक्टर अशोक नगर ने इस मामले की जांच के
लिए एक कमेटी बनाई, जिसमें सीएमएचओ और अन्य डॉक्टर शामिल थे।
स्थानीय लोगों ने इस पर आपत्ति जताई और कलेक्टर को ज्ञापन दिया, जिसमें कहा गया
कि जिन लोगों की जांच होनी है, उन्हीं को जांचकर्ता बनाने का कोई फायदा नहीं है।
कलेक्टर ने इस पर तत्परता दिखाते हुए जांच समिति में संयुक्त कलेक्टर और एसडीएम
अशोक नगर को नियुक्त किया और 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


