Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Big Accident : मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, सड़क पर बिखरीं लाशें, कई घायल

Asian News
Big Accident : मजदूरों से भरी पिकअप ट्रक से टकराई, सड़क पर बिखरीं लाशें, कई घायल
X

Major Accident: Pickup truck packed with laborers involved in collision; bodies strewn across the road, many injured.

Big Accident : छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं। छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर मजदूरों से भरी एक पिकअप और ट्रक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Big Accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार कई मजदूर सड़क पर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, टेमनी खुर्द क्षेत्र के मजदूर पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे।

Big Accident : इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उनकी गाड़ी की सीधी भिड़ंत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

Big Accident : कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। फिलहाल प्रशासन ने मृतकों और घायलों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019