Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

TM Cpolitical maneuvering: टीएमसी में बागी गुट ने कर दिया खेला, ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अभिषेक बनर्जी सस्पेंड

Asian News
TM Cpolitical maneuvering: टीएमसी में बागी गुट ने कर दिया खेला, ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अभिषेक बनर्जी सस्पेंड
X

TM Cpolitical maneuvering: टीएमसी में बागी गुट ने कर दिया खेला, ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटाया, अभिषेक बनर्जी सस्पेंड

TM Cpolitical maneuvering: कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति में सोमवार को टीएमसी के बागी गुट ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी और महासचिव अभिषेक बनर्जी को उनके पदों से हटाने का दावा किया। न्यूटाउन स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में बागी नेताओं ने ममता बनर्जी को पार्टी अध्यक्ष पद से सस्पेंड करने तथा उनकी जगह हावड़ा सेंट्रल से विधायक अरूप रॉय को नया अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।

TM Cpolitical maneuvering: बैठक का नेतृत्व ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने किया। इस दौरान अभिषेक बनर्जी को भी पार्टी के महासचिव पद से हटाने की घोषणा की गई। बागी गुट के नेताओं का कहना है कि संगठन में व्यापक बदलाव के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। बैठक में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन की भी घोषणा की गई।

TM Cpolitical maneuvering: नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संदीपन साहा, जावेद खान और ऋतब्रत बनर्जी को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया, जबकि फिरहाद हकीम, अरूप बिस्वास और रथिन घोष को उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा संगठन के संचालन के लिए 30 सदस्यीय समिति के गठन का भी दावा किया गया।

TM Cpolitical maneuvering: न्यूटाउन में आयोजित इस बैठक में लगभग 60 विधायक और 70 पूर्व पार्षद शामिल हुए। नेताओं ने कहा कि विधानसभा के बजट सत्र के बाद संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा के लिए यह विशेष बैठक बुलाई गई थी।

TM Cpolitical maneuvering: बागी गुट की इन घोषणाओं को लेकर तृणमूल कांग्रेस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। पार्टी विधायक कुणाल घोष ने कहा कि कुछ लोग पार्टी के नाम का इस्तेमाल कर होटल में बैठक कर रहे हैं, लेकिन उन्हें ऐसा करने का कोई वैधानिक अधिकार नहीं है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019