Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

MP News : बैलों को नहलाने गए दो सगे भाई तालाब में डूबे, दोनों की हुई मौत

MP News : बैलों को नहलाने गए दो सगे भाई तालाब में डूबे, दोनों की हुई मौत
X

MP News: Two brothers drowned in a pond while bathing their oxen; both died.

MP News : खंडवा। मध्यप्रदेश के खंडवा जिले से एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है, जहां तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। पल भर में परिवार के दो मासूम बेटों की जिंदगी खत्म होने से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। घटना धनगांव थाना क्षेत्र के पलासी गांव की है।

MP News : जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर दोनों भाई अपने बैलों को नहलाने के लिए गांव के तालाब पर गए थे। इसी दौरान वे खेलते-खेलते या बैलों को संभालते हुए तालाब के गहरे हिस्से में पहुंच गए। तैरना नहीं आने और पानी अधिक गहरा होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सके और डूब गए। बताया जा रहा है कि बच्चों के पिता राजू मजदूरी का काम करते हैं।

MP News : घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम कर रहे थे, जबकि 15 वर्षीय सुधीर और 12 वर्षीय समर बैलों को लेकर तालाब पहुंचे थे। कुछ देर बाद जब दोनों दिखाई नहीं दिए तो ग्रामीणों ने तलाश शुरू की और तालाब में डूबे होने की आशंका पर पानी में खोजबीन की।

MP News : ग्रामीणों ने तत्काल तालाब में उतरकर दोनों बच्चों को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने काफी प्रयास किए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया गया। धनगांव थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019