Bilaspur Crime News
Bilaspur Crime News
Bilaspur Crime News : बिलासपुर : बिलासपुर_ शहर के 36 माल स्थित बार में देर रात पुराने विवाद को लेकर युवको के दो ग्रुपो के बीच जमकर मारपीट हुई।युवकों ने एक दुसरे पर बीयर की बोतल,कुर्सी से हमला कर दिया।बार मे मारपीट का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
UP Crime News : शादी समारोह में आई 4 वर्षीय बच्ची से हैवानियत….आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Bilaspur Crime News : वही हमले में घायल युवक ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने अन्य युवकों खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
दरअसल सरकंडा के चांटीडीह रामायण चौक के पास रहने वाले आदित्य तिवारी प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। बुधवार की रात वे अपने दोस्त का जन्मदिन मनाने के लिए मयंक यादव, असीम केसकर के साथ 36 माल स्थित बार गए थे।
Bilaspur Crime News
रात करीब एक बजे दूसरे ग्रुप के युवकों से पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने बीयर की बोतल से प्रापर्टी डीलर पर हमला किया। इससे प्रापर्टी डीलर लहूलुहान हो गए।
उनके साथियों ने किसी तरह बीच-बचाव किया। इसके बाद लहूलुहान प्रापर्टी डीलर ने थाने पहुंचकर घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

