uttar pradesh,uttar pradesh news,hardoi,hardoi news,hardoi uttar pradesh,hardoi jila uttar pradesh,hardoi district uttar pradesh,uttar pradesh hardoi,hardoi railway station,uttar pradesh latest news,tv9uttar pradesh,hardoi city,hardoi district,modi uttar pradesh,uttar pradesh urdu news,uttar pradesh phase 3,crime in uttar pradesh,hardoi jila,voting in uttar pradesh
Hardoi Uttar Pradesh
हरदोई आशीष गुप्ता
Hardoi Uttar Pradesh : हरदोई : हरदोई मे नदी पार कर बारातियों के साथ दुल्हन लेने निकले दुल्हेराजा, जान जोखिम में डालकर दर्जनों बारातियों ने पार की नदी, 2 किलोमीटर बाढ़ के पानी में चलकर मुख्यमार्ग पर पहुँचे बाराती, पाली के कहरकोला गांव का मामला।
UP Crime News : शादी समारोह में आई 4 वर्षीय बच्ची से हैवानियत….आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Hardoi Uttar Pradesh : हरदोई में बाढ़ प्रभावित पाली क्षेत्र के कहारकोला गांव से एक बारात शाहाबाद के कालागाड़ा के लिए निकली। खास बात यह रही कि घर से दूल्हा व अन्य बाराती नाव से सम्पर्क मार्ग तक पहुंचे और इसके आगे 2 किलोमीटर का सफर पानी के अंदर पैदल तय कर मुख्य मार्ग पर आए।
पाली क्षेत्र का कहारकोला गांव गर्रा नदी में आई बाढ़ के चलते टापू में तब्दील हो चुका है। कहारकोला गांव के युवक राहुल की बारात थी, बारात ने कहारकोला गांव से प्रस्थान किया।
दूल्हा समेत अन्य बारातियों ने गांव से मुख्य मार्ग तक आने के लिए नाव का सहारा लिया। नाव ने सभी को 2 किलोमीटर पहले ही पानी में डूबे सम्पर्क मार्ग के पास उतार दिया, जिसके बाद दूल्हा व अन्य बाराती पानी के अंदर पैदल चलकर मुख्य मार्ग पर पहुंचे।
बारात लेकर शाहाबाद के कालागाड़ा गांव के लिए निकले दूल्हा राहुल ने बताया कि वह जब कल शादी के बाद विदा कराकर अपनी पत्नी सोनी को गांव लाएगा, तो उसे नाव में बिठाकर ही गांव के अंदर ले जाएगा,
क्योंकि अन्य कोई मार्ग गांव तक जाने के लिए नहीं है । राहुल के मुताबिक अगर पानी का जलस्तर बढ़ता है, तो वह गांव जाने की बजाय एक-दो दिन कहीं और रहेगा, लेकिन इसकी संभावना कम ही है, उसने बताया कि उसका पूरा प्रयास रहेगा कि वह दुल्हन के साथ सीधे घर ही पहुंचे।

