Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, आज से 7 दिन बरसेगा पानी, गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट

Asian News
CG Weather News : छत्तीसगढ़ में मौसम का यू-टर्न, आज से 7 दिन बरसेगा पानी, गरज-चमक और वज्रपात का अलर्ट
X

CG Weather News: Weather takes a U-turn in Chhattisgarh; rain expected for the next 7 days starting today; alert issued for thunderstorms and lightning strikes.

CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में शनिवार से मौसम पूरी तरह करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अगले सात दिनों तक बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। कई जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

CG Weather News : मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में तीन अलग-अलग मौसमी सिस्टम एक साथ सक्रिय हैं। इनके प्रभाव से प्रदेशभर में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आएगी और अगले तीन से चार दिनों के भीतर मानसून शेष क्षेत्रों में भी पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।

CG Weather News : मौसम विभाग का कहना है कि कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं। बारिश से किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में राहत मिलने की उम्मीद है, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है।

CG Weather News : प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। गरज-चमक के समय सुरक्षित स्थान पर रहें और आवश्यक न हो तो यात्रा करने से परहेज करें।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019