Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ब्रेकिंग न्यूज़

Cg Accident: आमने-सामने टक्करा गई तेज रफ्तार ट्रेलर, चालक की मौके पर मौत, भालूमोड़ के पास हुआ हादसा

Cg Accident: आमने-सामने टक्करा गई तेज रफ्तार ट्रेलर, चालक की मौके पर मौत, भालूमोड़ के पास हुआ हादसा
X

Cg Accident: आमने-सामने टक्करा गई तेज रफ्तार ट्रेलर, चालक की मौके पर मौत, भालूमोड़ के पास हुआ हादसा

Cg Accident: कोरबा। कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भालूमोड़ के पास शनिवार को दो तेज रफ्तार ट्रेलरों की आमने-सामने की टक्कर में एक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और एक ट्रेलर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।

Cg Accident: सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर कटर की मदद से ट्रेलर की केबिन काटी और चालक के शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हादसे के बाद दूसरे ट्रेलर का चालक अपना वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

Cg Accident: पुलिस अब फरार ट्रेलर और उसके चालक की तलाश में सीसीटीवी फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ कर वाहन की पहचान की जा रही है। फरार ट्रेलर चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और हिट एंड रन का मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019