Ramlala Darshan Yojana
Ramlala Darshan Yojana
श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार
रायपुर, 10 जुलाई 2024

Ramlala Darshan Yojana : रामलला दर्शन योजना के तहत बिलासपुर के रेलवे स्टेशन से अयोध्या जाने वाली विशेष ट्रेन आज जिले के 187 श्रद्धालुओं की टोली एवं 10 एस्कॉर्ट ऑफिसर को लेकर रवाना हुई। इस अवसर पर आज खोखरा चौक जांजगीर में विधायक जांजगीर व्यास नारायण कश्यप, कलेक्टर आकाश छिकारा एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं को जांजगीर से रेलवे स्टेशन बिलासपुर तक ले जाने वाली बस को
Ramlala Darshan Yojana : हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक व्यास नारायण कश्यप ने रामलला दर्शन के लिए रवाना हो रहे सभी श्रद्धालुओं को सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने सभी नागरिकों से कहा कि शासन की योजना का अधिक से अधिक लाभ लें।
श्रद्धालु बलराम पांडे ने कहा कि मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय द्वारा संचालित रामलला दर्शन योजना बहुत ही अच्छी योजना है। जिसके माध्यम से हम सुविधाओं के साथ निःशुल्क अयोध्या जाकर भगवान राम लला जी के दर्शन कर पा रहे हैं। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
UP Gorakhpur News : किस तरह करती थी वसूली, पढ़े फर्जी महिला दरोगा की स्टोरी….
राकेश तिवारी ने उत्साह के साथ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए कहा कि राम लला दर्शन योजना बहुत ही अच्छी योजना है। तीर्थयात्रियों ने रामलला दर्शन योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार की अच्छी योजना है। इस दौरान पार्षद रितेश यादव, सहायक कलेक्टर दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अपर कलेक्टर एस पी वैद्य, जिला पंचायत गोकुल कुमार रावटे, पलाश चंदेल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
