MP Rewa News
MP Rewa News
विकास बघेल, रीवा
MP Rewa News : रीवा : अवधेश सिंह विश्वविद्यालय से संबंध महाविद्यालयों में पढ़ने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं का रिजल्ट रोक दिया गया है। परीक्षा देने के बाद भी उन्हे अंकसूची नहीं मिल पा रही है। जिसके चलते वे अगली कक्षा का परीक्षा फार्म नहीं भर पा रहे हैं। यह हाल रीवा ही नहीं बल्कि सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, मैहर समेत अन्य स्थानों में स्थित कॉलेजो
MP Breaking : एक पेड़ मां के नाम’ अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम मोहन यादव
MP Rewa News : का है। जहां प्रतिदिन सैकड़ों छात्र रीवा पहुंच रहे हैं, लेकिन उनको सुनवाई नहीं हो पा रही है। उक्त समस्या को लेकर सैकड़ों छात्र छात्राओं ने प्रशासनिक भवन का
घेराव किया। इस दौरान कुलपति निकले तो उन्हें रोक लिया और शिकायतों का पुलिंदा सौंपा। हालांकि इस बार भी छात्रों को केवल आश्वासन मिला है।
कहा गया है कि एक सप्ताह के भीतर उनकी समस्या का सामाधान कर दिया जायेगा। लेकिन छात्रों ने बताया कि इस तरह का आश्वासन उन्हें पिछले 15 दिनों से दिया जा रहा है, लेकिन समस्या का हल नहीं हो पा रहा है।
MP Rewa News
शहडोल व मैहर के ज्यादातर विद्यार्थी
बुधवार को कुलपति का घेराव करने वाले विद्यार्थियों में ज्यादातर छात्र-छात्राएं मैहर शासकीय कॉलेज एवं शहडोल के इंदिरा गांधी गृह विज्ञान कॉलेज की थी। जिन्हें रीवा आने में हर बार 5 सौ से हजार रुपये तक खर्च करने पह रहे हैं। कई छात्राओं ने तो यह भी बताया कि वह कई बार आ चुकी, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है।
यह समस्या विकराल
समस्याओं को लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे ज्यादातर छात्रओं की समस्या अंकसूची नहीं मिलना बताया गया है। विद्यार्थियों ने बताया कि वे परीक्षा में शामिल हुये, ऑन लाइन उनका रिजल्ट भी शो कर रहा है। जिसमें वे उर्तीण है, लेकिन विवि से अब तक अंकसूची ही नहीं जारी की गई है। इसके अलावा परीक्षा फार्म नहीं खुल रहा है। जबकि 9 जुलाई से परीक्षा शुरू होने वाली है।
रजिस्ट्रार ने कहा एक हफ्ते में हो जायेगा समस्याओं का समाधान
छात्रों की उक्त समस्या को लेकर अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार सुरेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि जल्द ही छात्रों की विथेल्ड मार्कशीट वाली समस्या का निराकरण कर दिया जायेगा, इसके लिये एक टीम का गठन किया गया है, इसके अलावा ऐसी व्यवस्था भी की जा रही है कि रिजल्ट अपडेट न होने की दशा में भी छात्र छात्राओं को अगले सेम में प्रवेश दिया जा सकेगा, जिससे उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ न होने पाये
Discover more from ASIAN NEWS BHARAT - Voice of People
Subscribe to get the latest posts sent to your email.


