Raipur City News: Stabbing at a government school in Raipur; dispute over a water bottle turns violent.
Raipur City News : रायपुर। राजधानी के धरमपुरा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, फुंडहर में छात्रों के बीच हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया। 11वीं कक्षा के एक छात्र ने अपने ही क्लासमेट पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
Raipur City News : जानकारी के अनुसार, घटना सोमवार दोपहर करीब 3:15 बजे की है। कक्षा के दौरान एक छात्र ने अपने साथी पर पानी की बोतल फेंक दी। जब दूसरे छात्र ने इसका कारण पूछा, तो आरोपी ने उसे स्कूल के बाहर देखने की धमकी दी और क्लास से निकल गया।
Raipur City News : छुट्टी के बाद स्कूल परिसर की पार्किंग में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित छात्र पर हमला कर दिया। इस दौरान चाकू का वार छात्र की जांघ में लगा, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
Raipur City News : घायल छात्र को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलने पर तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि हमले में शामिल आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द हिरासत में लिया जाएगा।

